डुमरी हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन: भारी वाहनों पर नो-इंट्री, वनांचल चौक से हटाया अतिक्रमण

डुमरी हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन: भारी वाहनों पर नो-इंट्री, वनांचल चौक से हटाया अतिक्रमण ।

गिरिडीह: हाल ही में डुमरी में हुई सड़क दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर डुमरी अनुमंडल प्रशासन ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और भविष्य में हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, डुमरी थाना प्रभारी, निमियांघाट थाना प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यवसायी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक में 8 मई को हुई सड़क दुर्घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डुमरी क्षेत्र में भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन को रोकने के लिए “नो-इंट्री” व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके अलावा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

निर्णय के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डुमरी के वनांचल चौक से सड़क किनारे लगी सब्जी दुकानों और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू हुई। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की पहल की सराहना की।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों ने प्रशासन को सड़क सुरक्षा एवं बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

एसडीओ संतोष गुप्ता ने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने साफ कहा कि जनहित और सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की