पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर, जनता ने भाजपा पर जताया विश्वास : सुनील पासवान

यह पश्चिम बंगाल की जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, संघर्ष और बदलाव की आकांक्षा की जीत है:सुनील पासवान प्रवासी प्रभारी रघुनाथपुर विधानसभा।
श्री पासवान ने कहा कि रघुनाथपुर विधानसभा में रघुनाथपुर विधानसभा के 318 बूथों में से 280 बूथों तक पहुंचने का काम किया और वहां के भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता बुथ के अध्यक्ष शक्ति केंद्र के प्रमुख लीडर और प्रभारी के साथ-साथ मंडल के अध्यक्ष का सामूहिक योगदान रहा और खास करके रघुनाथपुर विधानसभा की मातृ शक्ति को सलाम करते हैं जिनको हमने जगह-जगह पर जाकर के अनुरोध किया कि आप घरों से निकले बूथों तक जाएं और अपना वोट अवश्य डालें उसका परिणाम यह आया की वोटिंग परसेंटेज बढ़ा । निश्चित रूप से सभी के दिलों में टीएमसी से नाराजगी थी और वह नाराजगी बूथों तक पहुंचा और आज परिणाम आप लोगों के सामने में है, हमारे रघुनाथपुर विधानसभा के साथ-साथ पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर दौड़ परी है और पूर्ण बहुमत की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है। हम बराबर अपने संबोधन में कहा करते थे कि यह बंगाल की धरती जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और विचारधाराओं तथा भारत माता की एकता अखंडता के संकल्प की भूमि है और आज के समय में बंगाल की तमाम जनता ने उनके संघर्ष को स्वीकारते हुए और पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर दौड़ परी और श्रद्धांजलि के रूप में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन पाई। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के सपनों को साकार करने की दिशा में इस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री परम आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं बंगाल के तमाम समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर पैदा कर दी। आइए एक बार आपने वैसे कार्यकर्ताओं को याद कर लेते है जो लगातार 2011 से पश्चिम बंगाल में संघर्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जो शहीद हुए वैसे कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में बंगाल की सरकार समर्पित करते हैं। धन्यवाद ।
आपका