स्व गणना सेंसस 2027 में पाटन थाना के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

स्व गणना सेंसस 2027 में पाटन थाना के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

सीताराम सोनी/पाटन

पाटन : स्व गणना सेंसस 2027 के तहत पाटन थाना परिसर में थाना के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा सक्रिय रूप से हिस्सा लिया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी-अपनी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराई तथा जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग किया।

थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि स्व गणना सेंसस 2027 देश की महत्वपूर्ण जनगणना प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने से सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के संचालन में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की कि वे स्व गणना सेंसस 2027 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।