ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृत्व दिवस

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में मातृत्व दिवस का आयोजन

 ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, न्यू टाउनशीप, शाहपुर, मेदिनीनगर में आज दिनांक 11 मई 2026 दिन सोमवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस प्रार्थना सभा का उद्देश्य मातृत्व दिवस मनाना था। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में मातृत्व दिवस पर शिक्षिका रागिनी एवं छात्रा वैष्णवी पांडे के द्वारा माता के महत्व पर भाषण दिया गया। आकृति सिंह के द्वारा एकल नृत्य एवं अंकित श्रेष्ठ के द्वारा एकल गीत की प्रस्तुति दी गई। प्राथमिक छात्रों के द्वारा भी शानदार सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की गई। षष्टम् से दशम् तक के छात्राओं ने मनोरंजक लघुनाट्य की प्रस्तुति दी। 

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. विजिश तिलक ने सभी विद्यार्थी व शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि – माँ की दयालुता मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनना सिखाती है। इस विशेष दिन पर, आइए हम न केवल अपनी माताओं का सम्मान करें, बल्कि उनसे यह वादा भी करें कि हम उनकी देखभाल और आदर करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे वे हमारा करती है।
गौरव कुमार ने कहा कि-सभी को मातृ-दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ हमारे जीवन की पहली शिक्षक, सबसे अच्छी दोस्त और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। कहते हैं कि जिस घर में माँ मुस्कुराती है, वहाँ खुशियाँ हमेशा रहती हैं। माँ का प्यार निस्वार्थ होता है, जो हमें जीवन की हर कठिनाई से लड़ने की शक्ति देता है। माँ का आभार व्यक्त करने के लिए वैसे तो हर दिन खास होता है लेकिन हर साल मई महीने में मदर्स-डे मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रेया कुमारी एवं अनुषा के द्वारा मंच संचालन किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।