महेंद्र भुइयां के शव, पूर्व मुखिया पुत्र सह समाजसेवी मनोज यादव ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा पार्थिव शरीर

महेंद्र भुइयां के शव, पूर्व मुखिया पुत्र सह समाजसेवी मनोज यादव ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा पार्थिव शरीर।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

छतरपुर 12 मई बगैया निवासी महेंद्र भुइयां पिता स्व दुखत भुइयां की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 11 मई को थाना छत्तरपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 08 अंतर्गत मंदेया टोला डामरखोला पहाड़ मसीहानी ग्राम के क्षेत्र से पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया था। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। 12 मई की सुबह शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली। मौके पर पहुंचे जालिम भुइयां ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई महेंद्र भुइयां के रूप में की। पहचान सुनिश्चित होने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। 12 मई को छतरपुर पुलिस के द्वारा सभी बिंदु पर छानबीन किया जा रहा है इस प्रक्रिया में मुखिया पुत्र सह समाजसेवी मनोज यादव ने उपस्थित होकर हस्ताक्षर किए मनोज यादव के सक्रिय सहयोग से कागजी औपचारिकताएं पूर्ण हुई और उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर मंगलवार को लगभग 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए डाल्टनगंज भेजवाया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।