पलामू के किसानों की फसल संकट में! मलया डैम की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज
पलामू के किसानों की फसल संकट में! मलया डैम की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज
पालामू (झारखंड) : सतबरवा प्रखंड अंतर्गत मलया डैम की चेन संख्या 18 की गंभीर स्थिति को लेकर स्थानीय किसानों में आक्रोश है। डैम की क्षति के कारण पानी बह निकल रहा है, जिससे आसपास के खेतों में सिंचाई प्रभावित हो रही है।
आशीष कुमार सिंह , ग्राम- पोची, थाना- सतबरवा के निवासी ने उपायुक्त, पलामू को एक लिखित आवेदन देकर तत्काल मरम्मत की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में डैम क्षतिग्रस्त हो गया था। मुख्य भाग की मरम्मत तो कर दी गई, लेकिन छोटी नहर की मरम्मत नहीं हुई। अब बुआई का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन डैम से पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे सतबरवा प्रखंड के किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं।
आशीष कुमार सिंह ने कहा , “मलया डैम किसानों की लाइफलाइन है। अगर समय पर मरम्मत नहीं हुई तो हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई प्रभावित रहेगी।”

