गिरिडीह में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर जमकर हमला
गिरिडीह में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार और नाकामी के आरोप, कोडरमा विधायक नीरा यादव,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
गिरिडीह. भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली और पेयजल संकट को लेकर सोमवार को भाजपा ने गिरिडीह में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया.प्रदेश नेता सरोज सिंह,कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय,ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला मंडल और पंचायत स्तरीय सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर में बिजली-पानी की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए. भाजपा नेताओं ने कहा की हेमंत सरकार के कार्यकाल में बिजली-पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है. प्रचंड गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हैं. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शहरी क्षेत्र में पेयजल और बिजली की गंभीर समस्या है.कई वार्डों में अनियमित जलापूर्ति हो रही है. बिजली विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि समस्या समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं. भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 6207 करोड़ रुपये का फंड राज्य सरकार को नहीं मिला है. कहा कि झारखंड भाजपा 6 से 12 मई तक पूरे राज्य में प्रमंडलवार प्रदर्शन कर रही है. गिरिडीह में भी इसी अभियान के तहत सोमवार को प्रदर्शन किया गया. पार्टी ने कहा कि जब तक सरकार बिजली-पानी की समस्या का समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा.
मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव,दिलीप वर्मा,दिनेश यादव,विनय सिंह,नवीन सिन्हा, मुकेश जलान,संदीप दंगाइच,मनोज सिंह,कामेश्वर पासवान,हरबिंदर सिंह बग्गा,सिंकू सिन्हा,मनोज संघई,यदुनंदन पाठक,अजय रंजन सिंह,सुरेश मंडल,रंजीत बरनवाल,संजीव सिंह,कुंदन सिंह,सिकंदर हेंब्रम,मनीष कुमार,महिला नेत्री शालिनी वैश्कियार,ऊषा कुमारी,जिप अध्यक्ष मुनिया देवी,संगीता सेठ समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता गण मौजूद थें।

