बसपा गढ़वा जिला कमेटी का पुनर्गठन, नंदा पासवान फिर बने जिलाध्यक्ष
बहुजन समाज पार्टी गढ़वा जिला की बैठक मेराल के किस्मती नर्सिंग कॉलेज परिसर में जिलाध्यक्ष नंदा पासवान की अध्यक्षता आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के पूर्व एमएलसी रामचंद्र त्यागी तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार राम सहित विधानसभा तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में गढ़वा जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया नंदा पासवान को दूसरी बार जिला अध्यक्ष का कमान मिला तथा सुनेश्वर राम को उपाध्यक्ष, ज्ञानी राम को महासचिव एवं बिगु राम को सचिव बनाया गया इसके अलावा कोषाध्यक्ष राम ध्यान राम जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका सिंह खरवार बहुजन वालंटियर फोर्स के जिला संयोजक रामाधार राम को बनाया गया साथ ही सुदीप कुमार सुमन एवं संजय राम को गढ़वा विधानसभा प्रभारी तथा मोतीराम को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं भवनाथपुर विधानसभा प्रभारी आलम अंसारी एवं नरेश राम को बनाया गया तथा ललन राम को अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रामचंद्र त्यागी ने कहा कि सम्पूर्ण विकास की कुंजी राजनीतिक सत्ता में है। बहुजन समाज में भाईचारा बनाकर अपनी एकजुटता का परिचय देना होगा। हम लोगों को किसी पार्टी विशेष को हराने जीताने के लिए नहीं बल्कि अपने जीतने के लिए अपने आप को तैयार करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार राम ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नंदा पासवान ने दोबारा जिम्मेवारी मिलने पर पार्टी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रभारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा और संगठन को मजबूत करूंगा।बैठक को प्रदेश महासचिव सुनीता देवी, हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, शेर अली, जोन प्रभारी चंद्रशेखर दास, मुंगेश्वर राम, ब्रह्मदेव राम, हरी राम, उमाशंकर राम, सतेन्द्र बैठा आदि ने संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए सुझाव दिए। बैठक के अंत में प्रदेश महासचिव एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


