बंगाली समाज ने मनाया रवींद्र जयंती
बंगाली समाज ने मनाया रवींद्र जयंती
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
शनिवार की शाम मेदिनीनगर स्थित स्वर्गीय धीरेन्द्र मोहन भद्रा एवं डॉ सुब्रत मोइत्रा स्मृति पाठागार में कविगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम बंगाली समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शिक्षिका नीतू चटर्जी, वरीय रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्ती, पृथा भट्टाचार्य, तानी राय, श्यामली घोष आदि ने रविन्द्र नाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वरीय शिक्षिका अर्पिता दासगुप्ता ने कविगुरु की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रविंद नाथ टैगोर की रचनाएं हमे पढ़ाई से लेकर प्रेम तक की सीख देता है। उनकी रचनाएं खास कर कविताओं में जीवन का हर पहलू नजर आता है, सिर्फ उन्हें महसूस करने की जरूरत है। उन्होंने वर्तमान समय के युवाओं के द्वारा साहित्य से दूरी बनाने पर चिंता जाहिर किया। इस अवसर पर चाइबासा से आए कलाकार मानस राय द्वारा कई रविंद्र संगीत प्रस्तुत किया गया। स्थानीय कलाकारों में सुमित भट्टाचार्य व गौतम घोष ने भी कई गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बंगीय दुर्गाबाड़ी पूजा असोसिएशन के सचिव जयंत विश्वास, कोषाध्यक्ष अमर कुमार भांजा, बंगाली समिति के वरीय सदस्य देवेश मोइत्रा, द्विवेंदु गुप्ता, शिवेश मोइत्रा, प्रसेनजीत दासगुप्ता आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अर्पिता दासगुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन बंगाली समिति के सचिव सैकत चटर्जी ने किया।

