An Engineer’s Academy ने फिर लहराया सफलता का परचम

An Engineer’s Academy ने फिर लहराया सफलता का परचम

इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, गढ़वा में बना चर्चा का विषय

गढ़वा। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान An Engineer’s Academy ने एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है। संस्थान के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गढ़वा जिले का नाम रोशन किया है।

संस्थान द्वारा जारी परिणामों के अनुसार कक्षा 12वीं में अनुपमा कुमारी 93% और लक्ष्मी कुमारी ने 89% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं साजिया परवीन एवं रवि रंजन ने 88%, ज्योत्ना निधि और साक्षी सिंह ने 87% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा लक्ष्मी गुप्ता (87.4%), पप्पू यादव (86%), गौतम कुमार (86%), साकेत चौबे (86%), सोनम कुमारी (85%), परी कुमारी (85%) , जेया खातून 85% तथा आदित्य यादव (84.2%) ने भी बेहतरीन सफलता अर्जित की।
संस्थान के लगभग 24 विद्यार्थियों के 85% से ज्यादा परिणाम आए है । लगभग 40 ऐसे विद्यार्थी है जिन्होंने 80 % से ज्यादा परिणाम प्राप्त किए हैं ।

वहीं 10 वीं की बात करें तो CBSE और JAC दोनों बोर्ड्स में संस्थान का प्रदर्शन जिले में सर्वश्रेष्ठ रहा है । प्रियव्रत पांडेय एवं सोनम कुमारी ने 93% अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। वहीं अर्पित विश्वकर्मा ने 92%, श्वेता कुमारी ने 91.5%, रामधा शर्मा ने 91.2%, आदर्श तिवारी और सोनाक्षी सिंह ने 90% अंक प्राप्त किए। अन्य सफल विद्यार्थियों में पूजा कुमारी (88.2%), प्रिंस कुमार यादव (88%), अमन कुमार (87%), विशाल कुमार (86.2%), अमिताभ कुमार यादव (85%), ऋतिक केशरी (84.2%) एवं रोहित पांडेय (81%) शामिल हैं।

संस्थान प्रबंधन और निर्देशक इंजीनियर रवि रंजन यादव ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा अनुभवी शिक्षकों के समर्पण को दिया। संस्थान के निदेशक ने कहा कि “लगातार बेहतर परिणाम देना ही हमारा लक्ष्य है। हम विद्यार्थियों को केवल परीक्षा की तैयारी नहीं बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं।”

गढ़वा में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने वाला An Engineer’s Academy आज विद्यार्थियों और अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। संस्थान अब तक 05 झारखंड टॉपर और कई जिला टॉपर दे चुका है । इस बार भी संस्थान से अनुपमा कुमारी। लक्ष्मी ऋषि जैसे कई जिला टॉपर हैं ।संस्थान में बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ JEE, NEET, CUET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाती है।