मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लानत रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लानत रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि भारत के चुनावी इतिहास में मिल का पत्थर साबित हो चुके व निष्पक्षता,निडरता एवं पारदर्शिता की प्रतिमुर्ति पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी०एन०शेषन को भारत रत्न एवं वर्तमान में मोदी के चाटुकार,लोकतंत्र व संविधान के बेशर्म हत्यारे व भारत में भ्रष्ट व पक्षपातपूर्ण चुनाव प्रणाली के कलंक कालिमा से कलुषित वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लानत रत्न पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए।
बयान में उन्होंने कहा है कि राजीव कुमार के बाद पूरे देश में जनादेश की पवित्रता को मिट्टी में मिलाकर ज्ञानादेश से मोदी व भाजपा के दलाल व गुलाम बन चुके ज्ञानेश कुमार जैसे दोगले चरित्र के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भारत के चुनावी इतिहास के काले अक्षरों में दर्ज होंगे। बेशर्मी के अमृतकाल के नाजायज कोख से उत्पन्न ज्ञानेश कुमार जैसे संविधान व लोकतंत्र विरोधी दोगले चरित्र के नौकरशाहों ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की गरिमा को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गारत में मिला दिया है?
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि दलाल व पालतू चुनाव आयोग की तरह पीएम मोदी की मंशा महिला आरक्षण की आड़ में पालतू व फालतू परिसीमन आयोग बनाकर हमेशा के लिए भारत में अलोकतांत्रिक व अराजक तानाशाही लाने की है,जो अतिशय निंदनीय है।सबसे दु:ख की बात है कि पालतू व फालतू बन चुका गोदी मीडिया इन धूर्तों को बेईमानी व संविधान/लोकतंत्र की हत्या के लिए चाणक्य की उपाधि से नवाज कर फूले नहीं समाता है?