बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कार्यालय में मनाई गई रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती
बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में कवि वर गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की 165 जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की सर्वप्रथम टैगोर के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर एक महान देशभक्त कहानीकार, चित्रकार, दार्शनिक, महान शिक्षाविद के साथ- साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे इनका जन्म 7 मई 1861 ईस्वी को हुआ था भारतीय संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ रूप से पश्चिमी देशों को परिचय करने में व पश्चिमी देश को संस्कृत से भारत का परिचय कराने में टैगोर के बड़े भूमिका रही है टैगोर ने भारत-पाकिस्तान व बांग्लादेश का राष्ट्रगान की रचना की और कई कहानियां और किताबें लिखें जिसमें गीतांजलि, पोस्टमास्टर साहब, गौरा, घर बहरे रविंद्र नाथ टैगोर की प्रमुख रचना में शामिल है इस अवसर पर जयपाल मोची कृष्णा राम विजय राम अनिल राम संजय मिस्त्री गोपाल चौधरी संतोष विश्वकर्मा सतीश दुबे संजय तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

