सतबरवा में इंटरमीडिएट विज्ञान में तीसरे स्थान पर रही सना अफरीन का भव्य सम्मान
सतबरवा में इंटरमीडिएट विज्ञान में तीसरे स्थान पर रही सना अफरीन का भव्य सम्मान
सतबरवा (झारखंड): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय की वार्षिक परीक्षा में सतबरवा प्रखंड की सना अफरीन ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात पैदा की है।
सना अफरीन पहले ही मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर रह चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर समाजसेवी आशीष कुमार सिंहा के नेतृत्व में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें शाल, पेन, डायरी एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
समाजसेवी आशीष कुमार सिंहा ने कहा, “सना अफरीन अत्यंत मेहनती और लगनशील छात्रा है। मैट्रिक में जिला टॉपर और अब इंटर में स्टेट टॉपर-3 बनकर उसने साबित कर दिया कि मेहनत और परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। हम सबको गर्व है कि सतबरवा की यह बेटी न सिर्फ सतबरवा बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन कर रही है। भविष्य में यह और बड़ी सफलताएं हासिल करेगी।”
सना अफरीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
मौके पर *पिता रजाउद्दीन खान, **माता जरीना खातून, *दादा सेवा निवृत्त शिक्षक मोहिउद्दीन मास्टर, जिला परिषद प्रतिनिधि सह पाकी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, ज्योति उर्फ पप्पू सिंह, वार्ड सदस्य अताउल्लाह, मेहमद मुस्ताक, मोहम्मद सैफुल्लाह, मोहम्मद अनीस, परवेज खलीफा, मोहम्मद सोनु खान सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी उपस्थित थे।
सतबरवा प्रखंड के लिए यह बेहद गौरवपूर्ण पल है। सना अफरीन जैसी प्रतिभाएं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

