“मिठाई के पैसे पर बवाल! मेराल के बादल लाइन होटल में युवक पर जानलेवा हमला”

मेराल के बादल लाइन होटल में मंगलवार के शाम में मारपीट की घटना प्रकाश में आया है। मारपीट की घटना में गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी कुश कुमार दुबे घायल हुए हैं। थाना में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार कुश कुमार दुबे अपनी फुफेरी बहन की शादी में नाश्ते की मिठाई के लिए बादल लाइन होटल एवं रेस्टोरेंट में अपने भाई के साथ गए हुए थे उन्होंने काउंटर पर बैठे होटल के संचालक हीरा साह से पूर्व में बुक मिठाई की मांग किया तथा एडवांस के रूप में दिए गए ₹3000 का जिक्र किया इस पर होटल संचालक ने ₹2000 एडवांस लेने की बात कही इसी बात पर कहां सुनी हुआ और होटल संचालक के पुत्र बादल साव द्वारा कमटी से वार कर दिया जिसमें कुश कुमार दुबे घायल हो गए। घायल अवस्था में उनके भाई द्वारा अस्पताल में जाकर इलाज कराया गया। इसके बाद दिए गए आवेदन के अनुसार कुश कुमार ने कहा है कि होटल संचालक एवं उनके आदमियों द्वारा पूरी तरह से हम पर जानलेवा हमला किया गया है। और मारपीट करने के बाद होटल संचालक द्वारा धमकाते हुए कहा गया कि तुम्हें जहां जाना है जाओ हम जेल जाकर भी देख चुके हैं। घायल कुश कुमार थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। इस घटना के संबंध में बदल लाइन होटल के संचालक बादल साह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मारपीट नहीं हुआ है तू तू में में ,हल्का-धका मुकी हुआ है। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत से फोन से संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो सका।