भय से भरोसे तक” — चुनाव परिणामों पर BJP का संदेश, विकास और सुशासन पर जताया विश्वास

भय से भरोसे तक का सफर अब झारखंड में

आज पांच राज्यों के चुनाव परिणाम देश की जनता के स्पष्ट और सशक्त जनादेश का प्रतीक हैं। इन परिणामों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना अटूट विश्वास रखती है।
विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के परिणाम ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना विश्वास प्रकट किया है। यह परिवर्तन केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नई सोच, नई दिशा और विकास के प्रति जनता की आकांक्षा का प्रतीक है। बंगाल की इस जीत ने पूरे देश को यह संदेश दिया है कि अब वहां भी विकास और पारदर्शिता की राजनीति का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।
भारतीय जनता पार्टी को मिले इस व्यापक समर्थन के लिए मैं समस्त मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों तथा संगठन की मजबूत जमीनी पकड़ का परिणाम है।
इन चुनाव परिणामों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जनता अब परिवारवाद, भ्रष्टाचार और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। जनता ने उन दलों को करारा जवाब दिया है जो केवल सत्ता के लिए राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा ने हमेशा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है।
यह जीत हम सभी के लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाती है। भारतीय जनता पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को और मजबूत करेगी।
अंत में, मैं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई देती हूँ और आशा करती हूँ कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करेंगे।