भाजपा नेता सुरेश साव का बयान: “जनता के विश्वास और बदलाव की जीत”
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा झारखंड सुरेश साव ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, संघर्ष और बदलाव की आकांक्षा की जीत है। पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता, विशेषकर मातृशक्ति, जिन्होंने साहस और विश्वास के साथ इस परिवर्तन का साथ दिया, आप सभी को हृदय से धन्यवाद और नमन। साथ ही पांडिचेरी (पुडुचेरी) और असम में मिली शानदार जीत के लिए वहां की सम्मानित जनता को भी हार्दिक बधाई एवं आभार।
सुरेश साव ने कहा कि जो भी पार्टी हिन्दू का विरोध करेगी उसका यही हश्र होगा. उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव में झारखंड में भी पूर्ण बहुमत के साथ भगवामय होगा।

