सलैया स्टेशन रोड बदहाल: ‘जानवर भी नहीं चल सकते’, अब होगा बड़ा आंदोलन : राजेश सिन्हा

सलैया स्टेशन रोड बदहाल: ‘जानवर भी नहीं चल सकते’, अब होगा बड़ा आंदोलन : राजेश सिन्हा

सलैया रेलवे स्टेशन के बगल से गुजरने वाली सड़क की जर्जर हालत अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क पर चलना तो दूर, “जानवर भी नहीं चल सकते हैं, तो जनता को क्यों चलाया जा रहा है?” — यह सवाल सामाजिक प्रतिनिधि राजेश सिन्हा ने उठाया है।

उन्होंने कहा कि इस सड़क पर छोटी-बड़ी गाड़ियां, स्कूल बस, बाइक, टोटो और ऑटो का चलना बेहद मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

आंदोलन की चेतावनी
पूर्व सूचना के तहत आयोजित बैठक में राजेश सिन्हा ने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों और युवाओं से बातचीत की। उन्होंने इसे सामाजिक मुद्दा बताते हुए सभी दलों के लोगों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया ठाकुर दास ने की, जिसमें प्रमोद कंधवे, पंचायत सचिव अविनाश कुमार, रवि प्रकाश, तुलसी राणा, आयुष, सुंदर पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी, उसके बाद ठोस कदम उठाए जाएंगे। यदि सुधार नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

पैदल मार्च की तैयारी
राजेश सिन्हा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो पुराना जमुआ मार्ग से सैकड़ों लोगों के साथ पैदल मार्च निकाला जाएगा, ताकि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तक आवाज पहुंचे।

जनप्रतिनिधियों पर सवाल
सड़क रेलवे के अधीन होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार आवाज उठाने के बावजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर टालते रहे।
इस मामले को लेकर क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को ज्ञापन देने की बात कही गई है। साथ ही, कोडरमा क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी को भी आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया जाएगा।

मौके पर राजेश राणा,महेंद्र राणा,सत्यम तरवे,विवेक भदानी,सिद्धार्थ कंधवे,अभिषेक कुमार, सनूप कुमार,दीपक पांडेय,साकेभ राम,कन्हैया खेतान,अभय कंधवे,बिट्टू कुमार,मिट्ठू कुमार,कुलदीप कुमार,अभिषेक कुमार,सिद्धार्थ कंधवे,विवेक भदानी,सत्यम तरवे आदि मौजूद थे ।