“गिरिडीह की लामिया रज़ी ने ICSE में 92.6% अंक हासिल किए, अब NEET की तैयारी

गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अरशद रज़ी की बेटी लामिया रज़ी ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 92.6% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।

इस वर्ष भी कार्मल स्कूल का परिणाम उत्कृष्ट रहा है, लामिया रज़ी कार्मल में एक मेधावी छात्रा के रूप में जानी जाती हैं।

लामिया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और शिक्षकों की प्रिय छात्रा मानी जाती हैं। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

अब उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी शुरू कर दी है और अपने पिता की तरह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।

परिवार की बात करें तो लामिया के बड़े भाई मिस्बाह रज़ी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, उनके माता-पिता तलत परवीन और डॉ अरशद रज़ी ने बेटी की सफलता पर संतोष जताते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करे ।

You may have missed