झारखंड के मुद्दों पर सीएम हेमंत सोरेन से सांसद सरफ़राज़ अहमद की अहम मुलाकात, रेल परियोजनाओं और सीसील आउटसोर्सिंग पर चर्चा
झारखंड के मुद्दों पर सीएम हेमंत सोरेन से सांसद सरफ़राज़ अहमद की अहम मुलाकात, रेल परियोजनाओं और सीसील आउटसोर्सिंग पर चर्चा
संपर्क न्यूज़ 24
गिरिडीह :झारखंड के राज्यसभा सांसद सरफ़राज़ अहमद ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य और देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई मुलाकात के दौरान सांसद ने झारखंड में लंबित रेल परियोजनाओं की प्रगति पर चिंता जताई और इसे गति देने की आवश्यकता बताई। साथ ही, सेंट्रल कोल्फील्डिंस लिमिटेड (सीसीएल) क्षेत्र में बढ़ती आउटसोर्सिंग की समस्या और उससे प्रभावित हो रहे श्रमिकों के हितों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर केंद्र सरकार से आवश्यक स्वीकृति और हस्तक्षेप के लिए वे संसद में लगातार आवाज उठा रहे हैं बैठक में पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी परिदृश्य के साथ-साथ देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हुई। सांसद ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर पर हो रही राजनीतिक गतिविधियों और उनके संभावित प्रभावों से अवगत कराया सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात राजनीतिक और विकासात्मक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उठाए गए मुद्दों पर संतोष जताते हुए आगे आवश्यक कदम उठाने के संकेत दिए।

