बिरनी-बरकट्ठा हाई स्कूल के पास पेड़ गिरा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
बिरनी-बरकट्ठा हाई स्कूल के पास पेड़ गिरा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
गिरिडीह जिले के बिरनी-बरकट्ठा हाई स्कूल के समीप गुरुवार को अचानक पेड़ गिरने से एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है गुरुवार शाम लगभग 4 बजे तीन युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे की अचानक बाइक पर पेड़ गिर गया जिससे आशीष कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सचिन कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हैं ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े लोग अचानक पेड़ गिरने की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि तेज हवा या जर्जर पेड़ होने की वजह से यह हादसा हुआ।
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है, वहीं लोगों ने प्रशासन से पुराने और कमजोर पेड़ों की जांच कर उन्हें हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

