बेंगाबाद में प्रॉपर्टी के नाम पर 22 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने डाला डेरा
गिरिडीह के बेंगाबाद से एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहाँ प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जमीन दिलाने का झांसा देकर करीब 22 लाख रुपये हड़प लिए और इसके बाद अचानक फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की टीम रोहिणी से बेंगाबाद पहुंच चुकी है और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रही है, लेकिन आरोपियों की तलाश लगातार जारी है

