गिरिडीह के प्रिंस कुमार सिन्हा बने व्यवहार न्यायालय में सहायक, क्षेत्र में खुशी की लहर

शहरी क्षेत्र के अरगाघाट निवासी प्रिंस कुमार सिन्हा ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से झारखंड व्यवहार न्यायालय में सहायक पद पर चयनित होकर पूरे गिरिडीह का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में गर्व का माहौल बना दिया है।
प्रिंस ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, पत्नी, भाई और मित्रों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। “यह सफलता मेरे परिवार और मित्रों की प्रेरणा का नतीजा है,” उन्होंने विनम्रता से कहा।
क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई है। दूर-दूर से लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। प्रिंस की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी है, जो सरकारी नौकरी और सपनों को साकार करने के लिए संघर्षरत हैं।