बरवाडीह में गैस संकट गहराया, सिलेंडर के लिए 50 दिन तक इंतजार

बरवाडीह में फिर एक बार गैस सिलेंडर की हुई किल्लत। बरवाडीह प्रखंड में अप्रैल 2026 में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरवाडीह की मुख्य सिंह एचपी गैस एजेंसी पर अनियमितताओं के आरोप (फर्जी डिलीवरी और स्टॉक छिपाना) के बाद प्रशासन ने उसकी गैस आपूर्ति पर तत्काल रोक लगा दी है।50-55 दिनों का इंतजार उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद अब 45 से 50-55 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि पहले की तुलना में खपत जल्दी हो रही है। कालाबजारी की आशंका हो रही है। गैस की कमी के कारण, क्षेत्र में सिलेंडर के 1500 से 2500 रुपये तक में बिकने की चर्चा है। वैकल्पिक व्यवस्था जिला प्रशासन ने पलामू चैनपुर की वैष्णवी एजेंसी को बरवाडीह में गैस वितरण की जिम्मेदारी दी है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही है।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी परेशान कई उज्वला लाभार्थियों को भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें खाना पकाने के लिए वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग होने के बाद भी नहीं मिल रहा है जिससे कि आंशका जताई रही है कि एजेंसी ने इसको अपना पैसा बना लिया है।