निःशुल्क मेडिकल कैंप में सैकड़ों लोगों का इलाज, पंकज यादव सेवा केंद्र की पहल सराहनीय

पंकज यादव सेवा केंद्र की पहल, सैकड़ों लोगों को मिला निःशुल्क ईलाज।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत ब्रहमोरिया गांव में सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव द्वारा संचालित पंकज यादव सेवा केंद्र की ओर से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में डॉक्टर शक्ति प्रकाश गावेशकर ने सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।

इस अवसर पर सेवा केंद्र के संचालक पंकज यादव की उपस्थिति में लोगों के बीच ग्लूकोज, जूस एवं अन्य खाद्य पदार्थों का भी वितरण किया गया। मेडिकल सेवाओं का लाभ लेने वाले ग्रामीणों ने सेवा केंद्र के इस सराहनीय कार्य के लिए खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया।

सेवा केंद्र के सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संस्था पूरे राज्य में लगातार सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल मेडिकल सेवाएं ही नहीं, बल्कि भीषण गर्मी को देखते हुए राज्यभर में ग्लूकोज और जूस का वितरण भी किया जा रहा है, ताकि लोग लू और गर्मी के प्रकोप से सुरक्षित रह सकें।

सेवा केंद्र ने यह भी जानकारी दी कि ब्रहमोरिया गांव में अगले माह पुनः मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला डॉक्टर की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

गांव के अजीज अंसारी ने सेवा केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा आम लोगों को मुफ्त में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

उल्लेखनीय है कि पंकज यादव सेवा केंद्र, सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। पंकज यादव झारखंड में जनहित याचिका (PIL) एवं आरटीआई के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए जाने जाते हैं।