संदीप पासवान एनसीपी के पलामू जिला अध्यक्ष मनोनित किए गए

0
98d5ea94-e659-4e84-a94f-4e5ec25568f2

संदीप पासवान एनसीपी के पलामू जिला अध्यक्ष मनोनित

जिला अध्यक्ष का पत्र सौंपते प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह

 

राष्टवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने पिपरा निवासी संदीप कुमार पासवान को एनसीपी का पलामू जिला अध्यक्ष मनोनित किया है। इस आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने मेदिनीनगर में संदीप कुमार पासवान को दिया। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण के अलावा संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें पलामू जिला की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताया है की संदीप कुमार पासवान के नेतृत्व में जिला में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा। जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद संदीप कुमार पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह एनसीपी के संगठन विस्तार में लगातार जुटे हैं। जल्द ही जिला के सभी प्रखंडों में एनसीपी का मजबूत संगठन बनाने का काम वह करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जिला के प्रखंडों में एनसीपी का संगठन निर्णायक भूमिका में होगा।
बताते चले कि संदीप पासवान पिपरा से पूर्व में जिला परिषद सदस्य एवम विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *