वीरांगना फूलन देवी क्रिकेट टूर्नामेंट: वार्ड 10 की टीम ने 142 रन से जीता खिताब

वीरांगना फूलन देवी क्रिकेट टूर्नामेंट सोहबरिया सीजन2 वार्ड नंबर 10 की टीम ने 142 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए खिताब पर जमाया कब्जा।

मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव में शुक्रवार को वीरांगना फूलन देवी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि दिनेश चौधरी भाजपा उत्तरी मंडल उपाध्यक्ष मनोज चौधरी आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी आदि लोगों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच वार्ड नंबर 7 एवं 10 के टीम के बीच भौंराहा आहार सोहबरिया के ग्राउंड में खेला गया । वार्ड नंबर 10 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 201 रन बनाया। अपने टीम की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए श्रीकांत ने 70 रन और नंदलाल ने 61 रन का महत्वपूर्ण पारी खेला। जवाबी पारी खेलने उतरी वार्ड नंबर 7 की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 60 रन ही बना पाई।और वार्ड नंबर 10 की टीम ने 142 रन से मैच जीत कर विजेता बना और कप पर कब्जा जमाया। बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच श्रीकांत ठाकुर और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नंदलाल ठाकुर को दिया गया। अतिथियों ने विजेता टीम को कप एवं नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया तथा उपविजेता टीम को भी कप एवं पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करता है और प्रतिभा को निखारने का मौका देता है । इस अवसर पर सचिव रमेश चौधरी कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी देवेंद्र चौधरी अनुज चौधरी सहित अनेकों लोग मौजूद थे।