कुदरा के सरस्वती विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन, सोनी लकड़ा बनी प्रखंड टॉपर

आर एन सिंह सरस्वती विद्या मंंदिर कुदरा का शानदार प्रदर्शन; विद्यालय की छात्रा सोनी लकड़ा 98% अंक के साथ बनी प्रखंड टॉपर,जिला टॉप टेन भी रही पांचवा स्थान पर

सिसई (गुमला)। जैक दसवीं बोर्ड 2025-26 में रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय से कुल 23 विद्यार्थियों ने दशवीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था और सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णता प्राप्त कर सिसई एवं गुमला जिला को गौरवान्वित किया है। इतना ही नहीं विद्यालय की छात्रा सोनी लकड़ा ने 98% अंक प्राप्त करते हुए प्रखंड टॉपर तो बनी ही साथ ही गुमला जिला के टॉप टेन में भी पांचवा स्थान का गौरव प्राप्त किया है। सोनी की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
वहीं 90 % तथा उससे ऊपर अंक प्राप्त करने वालों में दूसरे स्थान पर सोनाली कुमारी व तीसरे स्थान पर रोशनी कुमारी सहित विद्यालय के 8 भैया- बहन हैं। जबकि 80% तथा उससे ऊपर का अंक 23 भैया- बहनों ने प्राप्त किया है। विद्यालय के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, सचिव रविंद्रनाथ अधिकारी व प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है इस बार के परीक्षा परिणाम ने यह संदेश दिया है कि विद्या मंंदिर के विधार्थी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।