छतरपुर पाटन सीमावर्ती जंगल मुख्य मार्ग में पिस्तौल दिखाकर दिनदहाड़े बाईक लूटकर अपराधी फरार

छतरपुर पाटन सीमावर्ती जंगल मुख्य मार्ग में पिस्तौल दिखाकर दिनदहाड़े बाईक लूटकर अपराधी फरार..

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

पलामू जिले के छतरपुर पाटन सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में खैरादोहर, कुटिया मोड़ से छतरपुर_पाटन मुख्य सड़क में छतरपुर पाटन घने जंगलों में सुनसान देखकर पाटन से पीछे पुल के पास जो छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ता है अज्ञात तीन अपराधी ने पल्सर बाईक से पीछा कर मुंह ढक्के हुए हेलमेट लगाकर अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर निवासी एजाज अंसारी मित्री जो डालटनगंज जा रहे थे पुल के पास लगभग 8 बजे दिनदहाड़े तीन अपराधी ने पिस्तौल दिखा कर अपाची बाईक JH03X,5487 टीवीएस अपाची छीन ली और मोबाइल भी छीन लिया, और मौके से फरार हो गया एजाज अंसारी के द्वारा लिखित आवेदन छतरपुर थाना में दिया गया है।
कई सालों के बाद छतरपुर पाटन सीमावर्ती की घने जंगलों में अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर घटना का अंजाम दिया है।