धनबाद के बैंक मोड़ स्थित कार सेंटर प्रतिष्ठान के संचालक पर चली गोली,

0
660f1471-027c-468e-985b-c10a90aff5dd

धनबाद के बैंक मोड़ स्थित कार सेंटर प्रतिष्ठान के संचालक पर चली गोली, स्थिति गम्भीर

धनबाद :- शहर की हृदयस्थली बैंक मोड़ में शनिवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। अपराधियों ने कार सेंटर नामक प्रतिष्ठान के संचालक दीपक अग्रवाल को नजदीक से गोली मारी। इसके बाद बैंक मोड़ क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने घायल को आनंन फानन में जोड़ा फाटक रोड स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए जहां से उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल संचालक को अशर्फी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद जिला पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। वही गोली किसने चलाई और क्यों चलाई? इस संबंध में पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *