महिला आरक्षण मुद्दे पर RLJP का कांग्रेस पर हमला, ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधयक का विरोध करने वाले राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस और उसके सहयोगी क्षेत्रीय पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा है की इन पार्टियों में महिलाओं को सम्मान देने के प्रक्रिया से कोई लेना देना नहीं है श्री राज ने कहा कि कांग्रेस ने 2026 के महिला आरक्षण विधयक का सिर्फ विरोध नहीं किया बल्कि जैसे ही इसके वास्तविक क्रियावान का समय आया उसे रोकने का प्रयास किया श्रीराज ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है बल्कि यह पुराना पैटर्न है श्री राज ने कहा इतिहास गवाह है कि 1996 में प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के समय महिला आरक्षण विधयक पेश हुआ सरकार कांग्रेस के समर्थन पर निर्भर थी लेकिन कांग्रेस इस कानून को बनाने नहीं दिया श्री राज ने कहा कि सन1958 1999 2002 और 2003 में अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने चार बार यह विधयक लाने का प्रयास किया हर बार दो तिहाई बहुमत के लिए कांग्रेस का समर्थन आवश्यक था लेकिन कांग्रेस इसे पारित नहीं होने दिया 2010 इस इतिहास के बावजूद भाजपा ने यू पी ए सरकार को राज्यसभा में विधयक पारित करने में समर्थन दिया लेकिन लोकसभा में कांग्रेस पीछे हट गए और विधयक कभी पेश ही नहीं हुआ श्री राज ने कहा की 2023 मोदी सरकार ने महिला आरक्षण विदेश पारित कराया स्पष्ट बहुमत के कारण कांग्रेस के पास समर्थन देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था तो फिर 2026 में क्या परिवर्तन आ गया जिसके कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध किया श्री राज ने कहा कि 2023 के कानून में इस जनगणना और परिसीमन के बाद लागू करने की बात थी जिससे यह 2034 या उसके आगे तक चल सकता था कांग्रेस को भविष्य का यह वादा स्वीकार नहीं था। श्री राज ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन जैसे ही उनके हक और अधिकार की बात आई उनका चाल चरित्र और चेहरा सामने आ गया हम लोगों के लाख अपील के बावजूद भी उन लोगों ने वही किया जिसका डर था इसलिए बयान और दिखाओ में भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है श्री राज ने कहा कि महिला मतदाताओं एवं महिला नेत्रियों को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की भ्रामक बयानों को समझते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए श्री राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी शुरू से ही इसकी पक्षधर रही है।