15 लाख के इनामी नक्सली का अंत, चतरा-हजारीबाग में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
चतरा : चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की भीषण मुठभेड़। चतरा के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हुई मुठभेड़ में माओवादी सबजोनल कमांडर 15 लाख के ईनामी सहदेव समेत चार इनामी नक्सलियों के मारे जाने की सूचना।चतरा-हजारीबाग पुलिस समेत कोबरा बटालियन के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाने में जुटे जवान। मौके से चार नक्सलियों का शव समेत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस समेत नक्सल सामान बरामद होने की सूचना। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने की नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि। कहा मुठभेड़ में किस नक्सली की हुई है मौत इसकी पुष्टि है बाकी। मुठभेड़ की सूचना के बाद दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए चतरा एसपी।हजारीबाग जिले के केरेडारी व चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुका ईलाके में हुआ है मुठभेड़।

