सरस्वती विद्या मंदिर, गुमला के विद्यार्थियों का सीबीएसई दसवीं में शानदार प्रदर्शन; प्रवीण कुमार स्कूल टॉपर
सरस्वती विद्या मंदिर, गुमला के विद्यार्थियों का सीबीएसई दसवीं में शानदार प्रदर्शन; प्रवीण कुमार स्कूल टॉपर
गुमला – सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, गुमला के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक cशिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के छात्र प्रवीण कुमार ने 96.4% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। द्वितीय स्थान पर अक्षिता श्री रहीं, जिन्होंने 89.8% अंक प्राप्त किए, जबकि अन्नू कुमारी 88.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
टॉप 10 में स्थान पाने वाले अन्य मेधावी विद्यार्थियों में:
आनवी अपूर्वा – 87.4%
आदित्य चौधरी – 86.2%
अपूर्वी प्रसाद – 85.8%
अमन कुमार – 83.6%
अनीशा कुमारी – 83.4%
शिवानी कुमारी – 82.2%
मौसम कुमारी – 81%
विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी एवं आचार्यों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और सतत मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











