मेराल में ‘स्कूल रुवार’ कार्यक्रम आयोजित, ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ने पर जोर
मेराल प्रखंड शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को कन्या मध्य विद्यालय मेराल के सभागार में स्कूल रुवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद गुप्ता चंद्रमणि पाठक बीपीओ रवि कुमार शिक्षक रघुराई राम आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। कार्यक्रम में स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चों को अभियान चला कर पुनः विद्यालय में नामांकन कराने पर चर्चा किया गया। जो विद्यार्थी किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़कर के विद्यालय से ड्रॉप आउट हो गए हैं उन्हें मोटिवेट कर कैसे विद्यालय से जोड़ा जाए इस पर चर्चा परीचर्चा किया गया। साथ ही क्विज प्रतियोगिता, खेल, निबंध एवं अन्य तरह की गतिविधियो को विद्यालय में नियमित रूप से कराना सुनिश्चित किया जाए। प्रबंधन समिति का बैठक कर विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना तथा किचन गार्डन एवं वृक्षारोपण करने का भी निर्देश दिया गया। तथा हाई स्कूल के प्रिंसिपल को अपने क्षेत्र के मध्य विद्यालय के पास आउट विद्यार्थियों का सूची बनाने का भी निर्देश दिया गया इसके साथ ही कई विषयों पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक एवं विजय प्रसाद गुप्ता शिक्षा विभाग के बीपीओ रवि कुमार शिक्षक रघुराई राम आदि लोगों ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुमार गौरव सहित सभी विद्यालय से शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे।

