सभी संविदा कर्मी की समीक्षा होगी.. महापौर

सभी संविदा कर्मी की समीक्षा होगी.. महापौर

तीन माह समय दे मुझे, रेवेन्यू भी बढ़ेगा और सुविधा भी ।

जल्द निगम बनेगा कैशलेस ।

आज महापौर अरुणा शंकर ने एक समाचार पत्र में छपी खबर मेरे कार्यकाल समाप्त होने के बाद निगम संविदा कर्मी द्वारा अपनी धर्मपत्नी के नाम निगम में ही रजिस्ट्रेशन करा कर कॉन्ट्रैक्ट कार्य करने का कारनामा प्रकाश में आया है जिसमें यह भी लिखा गया है मैंने अपने दोबारा महापौर बनने के उपरांत उसका भुगतान की हूं जो सरासर गलत है । महापौर अरुणा शंकर ने स्पष्ट करते हुए कहा ना मेरे कार्यकाल में निगम कर्मियों की हिम्मत थी नियम विरुद्ध कार्य करने का और ना ही मैंने अपने पूर्व के कार्यकाल या दोबारा बनने के बाद कोई भी नियम विरुद्ध कार्य का भुगतान की अनुमति दी हूं । इस खबर को छपते ही मैंने तुरंत निगम को पत्र देकर पूरी जानकारी मांगी जहां से सहायक नगर आयुक्त ने पत्र का जवाब देते हुए कहा उपरोक्त कंपनी का कार्य मेरे कार्यकाल समाप्ति के बाद और भुगतान मेरे दोबारा महापौर बनने के पहले कर दिया गया था । महापौर ने कहा मैं जल्द निगम में कार्यरत सभी संविदा कर्मी की समीक्षा करने जा रही हूं जिन-जिन लोगों के कार्यों से निगम की बदनामी हो रही या जो लोग निगम में ठेकेदारी कर रहे हैं उनकी संविदा समाप्त की जाएगी । महापौर ने यह भी कहा अब नगर विकास विभाग ने भी कई पदाधिकारी निगम के कार्य के लिए भेजे हैं तब संविदा कर्मी की कितनी आवश्यकता है इसकी समीक्षा की जाएगी। महापौर ने कहा जल्द निगम का एप्स तैयार करवा रही जहां निगम के लोग अपने मोबाइल से गंदगी ,स्ट्रीट लाइट, पानी, रोड में पड़ा मलवा, आवारा कुत्ते, जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र की पूरी जानकारी एवं कई चीजों की अपनी शिकायत करेंगे जिसे संबंधित कर्मी को एक समय सीमा के अंदर समाधान करना होगा और कार्य खत्म कर संबंधित शिकायतकर्ता से स्टार रेटिंग लेनी होगी । इस एप्स का मॉनिटरिंग माननीय वार्ड पार्षद से लेकर उच्च पदाधिकारी और मैं करूंगी । जिस कर्मी की शिकायत ज्यादा होगी वह कर्मी निगम से हटेंगे । महापौर ने कहा मैं 17 तारीख को सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं पानी की समीक्षा सभी माननीय पार्षद , माननीय उप महापौर की उपस्थिति में संबंधित पदाधिकारीयो के साथ करने जा रही जिसमें कई चीजों का निदान होगा । महापौर ने कहा मुझे 3 माह का समय दें निगम का रेवेन्यू भी बढ़ेगा और सुविधा भी जिसमें सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा है । महापौर ने कहा मेरा प्रयास है निगम को कैशलेस बनाया जाएगा जो भी ट्रांजैक्शन निगम में होगा या निगम के लिए होगा उसे ऑनलाइन या स्कैनर के थ्रू लिया जाएगा जिससे किसी भी कर्मी को नगद लेन की अनुमति नहीं होगी सीधा यूजर से पैसा बैंक में जाएगा ।