गिरिडीह में 113वें महाधिवेशन गौरव यात्रा का भव्य शुभारंभ, समाज ने दिखाई एकजुटता की ताकत
गिरिडीह में 113वें महाधिवेशन गौरव यात्रा का भव्य शुभारंभ, समाज ने दिखाई एकजुटता की ताकत
गिरिडीह: अखिल भारतीय माहुरी वैश्य महामंडल के 113वें महाधिवेशन के उपलक्ष्य में आज गिरिडीह की धरती पर एक ऐतिहासिक ‘गौरव यात्रा’ का आयोजन किया गया। 7.30 में तुलसी व्यंकटेश से रवाना किया गया जो गिरिडीह टावर चौक से पुनः 10.30 वापस तुलसी व्यंकटेश विवाह भवन में समापन हो गया।
इस यात्रा में मुख्य रूप से अध्यक्ष संजीत तरवे, अध्यक्ष अरुण गुप्ता,मंडल सचिव अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता और केंद्रीय नवयुवक समिति के साहिल कुमार,दिनेश गुप्ता,हरिमोहन कन्धवे उपस्थित रहे।गिरिडीह माहुरी वैश्य महामंडल के 113वें वार्षिक महाधिवेशन के अवसर पर केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के तत्वावधान में भव्य
गौरव यात्रा का विशेष आकर्षण समाज की बेटियां रहीं, जिन्होंने पारंपरिक मराठी वेशभूषा में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। विभिन्न मंडलों से आए समाज के सदस्यों ने एकजुटता और गौरव के साथ इस यात्रा में सहभागिता निभाई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीत तर्वे, सुमित कुमार, साहिल एकघरा, अतुल सेठ, , अशोक गुप्ता, जितेंद्र सेठ, राकेश तर्वे, अभय कंधवे, अभिषेक तर्वे, आयुष कंधवे, आकाश सुमन, जयदीप तर्वे, श्रेष्ठ कंधवे, रितेश कंधवे, विवेक भदानी, रौनक कंधवे, आलोक गुप्ता एवं आदिप एकघरा उपस्थित रहे। समाज के कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सैकड़ों की संख्या में समाज के युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने मोटर साइकिलों पर सवार होकर ‘जय माँ मथुरासिनी’ के जयघोष के साथ शहर का भ्रमण किया। गौरव यात्रा का उद्देश्य समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करना और आगामी 113वें महाधिवेशन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।

