किसी भी कीमत पर आदिम जनजातियों को उजड़ने नहीं देगी भाकपा- रूचिर तिवारी
बनाधिकार कानून के तहत आदिम जनजातियों को बसाएं वन पदाधिकारी-भाकपा
किसी भी कीमत पर आदिम जनजातियों को उजड़ने नहीं देगी भाकपा- रूचिर तिवारी
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने चैनपुर प्रखंड के ग्राम- पंचलेवा के आदिम जनजातियों के साथ प्रमंडलीय वन पदाधिकारी चैनपुर को ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन को दिया । श्री तिवारी ने कहा कि वन विभाग के द्वारा 50 सो वर्षों से रह रहे आदिम जनजातियों के आवास को चारों तरफ से घर कर रास्ता को बंद कर दिया गया एवं वहां पर वन रोपन करने के लिए गड्ढा खोदने का काम किया जा रहा है वही एक आदिम जनजाति के खपरैल पोस्ट मकान में आग भी लगा दिया गया जो गंभीर बात है भारतीय वन अधिकार कानून के तहत वनभूमि के अंदर निवास कर रहे आदिम जनजाति आदिवासी एवं दलितों को वना अधिकार कानून के तहत बन पटा प्राप्त करने का अधिकार है परंतु इस बात को अनदेखी कर वन विभाग के पदाधिकारी गरीब आदिम जनजाति के लोगों पर जुल्म उठा रहे हैं और 50 वर्षों से रह रहे भूमिहीन गरीबों को उजाड़ने पर लगे हुए हैं उनके इस मंसुबे को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कभी पूरा नहीं होने देगी। मौके पर चैनपुर अंचल सचिव प्रभु साव, बालकिशन राम, संतोष परहिया, सविता देवी बसंती देवी, वीरेंद्र परहिया, सिकंदर परहिया, देवनारायण परहिया बबलू परहिया सहित कई लोग थे।

