बराचक स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
बंगाल बॉर्डर से सटे बराचक रेलवे स्टेशन पर आसनसोल आरपीएफ (RPF) ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को 14 किलो चांदी के चमचमाते गहनों के साथ धर दबोचा। आरोपी के पास इन कीमती जेवरातों के वैध कागजात न होने से सनसनी फैल गई। आसनसोल RPF ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दे दी और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में अवैध लेन-देन और तस्करी की आशंका जताई जा रही है। आरोपी ने जेवरातों का स्रोत बताने से इनकार कर दिया, जिससे जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने जब आरोपी से गहनों के वैध बिल या दस्तावेज मांगे, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया और पूछताछ के दौरान वह लगातार बयान बदलता रहा।

