बालूमाथ में जमीन विवाद और कॉल वाशरी को लेकर आजसू का गंभीर आरोप
बालूमाथ आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने प्रेस रिलीज करते हुए कहा कि बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों का जमीन संबंधित बहुत सारे परेशानियों को अंचल कार्यालय में झेलनी पड़ रही है जिसका जवाब देही या जिम्मेवारी पूर्ण रूप से यहां के अंचल पदाधिकारी है जो की भू माफियाओं के दबाव में आकर धड़ल्ले से ज़मीन पर अति क्रमण कर किसी भी जमीन को किसी के नाम से ऑनलाइन रसीद कट करके आपस में लड़ाई करवाने के काम करवा रहा है आगे आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पदाधिकारी केवल भू माफिया और कंपनी का दलाल बनाकर यहां पर काम कर रहा है किसी प्रकार का जनता का सेवा के रूप में कार्यरत नहीं है जिस तरह आल्हेपार्ट में कॉल वाशरी कंपनी को फर्जी तरीके से जमीन को रजिस्ट्री किया और पर्यावरण प्रदूषण जनसुनवाई में जिस तरह अंचल पदाधिकारी ने अपने पत्रांक संख्या 912 और दिनांक 11/ 07/ 2024 के पत्र को रिलीज कर कहा कि पांच सौ मीटर के अंदर कुछ नहीं रहने की बात की है वह सारा सर गलत है जहां पर कॉल वाशरी खुल रही है वहां पांच सौ मीटर की दूरी में गांव घर, नदी तालाब, स्कूल, दस किलो मीटर में NH 22 हाइवे, मंदिर और भी बहुत कुछ इसके अंदर आती है ऐसे में यहां के आम जनमानस और वातावरण पूर्ण रूप से प्रदूषण हो जाएगी,इससे प्रतीत होता है कि बालेश्वर राम अंचल पदाधिकारी महोदय कॉल वाशरी कंपनी से मोटा रकम लेकर के इस काम को खत्म करने का प्रयास किया है इसलिए मैं उपायुक्त महोदय से मांग करता हूं कि जो सीओ के द्वारा कॉल वाशरी कंपनी आल्हेपार्ट में पर्यावरण प्रदूषण जनसुनवाई हुआ है उसका जांच सुनिश्चित तरीके से जल्द से जल्द जांच किया जाए, और सीओ के ऊपर कारवाई हो,नहीं तो बाध्य होकर आजसू पार्टी पुरजोर तरीके से आंदोलन करेगी ।

