“बरवाडीह में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया”

बरवाडीह । भारतीय जनता पार्टी बरवाडीह मंडल कार्यालय में सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ हुई, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। इसके पश्चात पार्टी कार्यालय परिसर में विधिवत झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक मजबूत माध्यम है, जो अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भी भाजपा का झंडा फहराकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। मौके पर भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, हरेराम सिंह, राकेश पाल, सतीश यादव, कैलाश सिंह , विवेक सिंह, कृष्णा कुमार कसेरा , दिपक राज और सुबोध कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।