केतार प्रखंड के विद्यालयों में पोशाक वितरण, बच्चों में दिखा उत्साह
केतार प्रखंड के विद्यालयों में पोशाक वितरण, बच्चों में दिखा उत्साह
केतार : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसरों में खुशी का माहौल बना रहा।
पोशाक वितरण कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय चेचरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोनहर, मध्य विद्यालय ताली, मध्य विद्यालय बांसडीह, मध्य विद्यालय परसोड़ीह, मध्य विद्यालय परती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमावाडीह, प्लस टू हाई स्कूल छाताकुंड, मध्य विद्यालय खेरेवा, प्राथमिक विद्यालय बटो तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरका सहित कई विद्यालयों में विद्यार्थियों को पोशाक उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि पोशाक की खरीदारी पहले ही पूरी कर ली गई थी, लेकिन परीक्षा परिणाम तैयार करने सहित अन्य कार्यों में व्यस्तता के कारण वितरण में कुछ विलंब हुआ। अब सभी विद्यालयों में क्रमबद्ध तरीके से वितरण कार्य पूरा किया जा रहा है।
इस पहल से अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में संतोष देखा गया। उन्होंने सरकार एवं विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


