मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
Untitled

गिरीडीह:- मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांवों से संग्रह किए गए मिट्टी वाटिका को शुक्रवार मकतपुर स्थित पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय पर भाजपायों ने जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को सौपा। यहां से कल यह मिट्टी रांची पहुंचेगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष संकल्प यात्रा की समाप्ति होगी इसके बाद झारखंड के प्रत्येक गांव से एकत्रित किए गए मिट्टी को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा जहां वीर शहीद जवानों की याद में बन रहे अमृत वाटिका में संग्रहित मिट्टी को लगाया जाएगा। इस बाबत जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे देश स्तर पर चला कल 28 अक्टूबर को इसका समापन होगा। कल हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित मिट्टी कलश को लेकर गाजे बाजे के साथ रांची पहुंचेंगे। पूर्व विधायक निर्भय शहवादी ने बताया कि गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत गांव और शहर से एकत्रित मिट्टी को हम लोगों ने जिला अध्यक्ष के हाथ में सौंपने का काम किया कल यह मिट्टी रांची जाएगी और वहां से फिर दिल्ली के लिए रवाना होगी मौके पर जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिंहा उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा प्रकाश दास उत्तम लाला दीपक स्वर्णकार प्रकाश दास अनूप सिंह समेत कई भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *