लेस्लीगंज में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती, बड़ी संख्या में जुटे लोग

आज बाबा चौहरमल पार्क निलांबर पितांमबर पुर, लेस्लीगंज पलामू के पावन धरती पर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति निलांबर पितांमबर पुर प्रखण्ड कमिटी के द्बारा एक कार्यक्रम आयोजित कर वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी का जयंती मनाया गया जिसमें वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू प्रमंडल कमिटी, जिला कमिटी, प्रखण्ड कमिटी सहित पासवान समाज के लोग शामिल होकर बाबा चौहरमल एवं रामविलास पासवान के प्रतिमा पर माल्यार्पन कर याद किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक अंबिका पासवान, तारकेश्वर पासवान,वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू प्रमंडल कमिटी के अध्यक्ष सुनील पासवान, प्रमंडल उपाध्यक्ष उदय मांझी, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष अशोक पासवान, अरविंद पासवान, मिथलेश पासवान, ललन पासवान, बिनय पासवान, जिला प्रवक्ता बिनय मांझी,वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव पासवान उर्फ बंटु, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति लेस्लीगंज प्रखण्ड कमिटी के अध्यक्ष अजय पासवान, महासचिव सुनील पासवान, मुंजलाल पासवान, हरिनंदन पासवान, सतेन्द्र पासवान मुकेश पासवान, बालकेश पासवान, कमलेश पासवान, अरविंद पासवान, मंगल किशोर पासवान सहित काफी संख्या में पासवान समाज के लोग उपस्थित थे।