तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे पर गरिमामय आगमन झारखंड की तरक्की का खुलेगा द्वार: इरफान आलम
तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे पर गरिमामय आगमन झारखंड की तरक्की का खुलेगा द्वार: इरफान आलम
05 अप्रैल को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम प्रतिपक्ष के नेता राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे झारखंड वासियों के लिए राज्य की तरक्की एवं विकास का खुलेगा द्वार आज आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी के झारखंड आगमन में भव्य स्वागत को लेकर गिरिडीह जिले में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने उक्त बातें कही।
गिरिडीह के सर्किट हाउस में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल जिला कमिटी की बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव सभी जिला कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों तथा राजद के सभी प्रकोष्ठों के अगुआ नेतृत्वकारी साथियों सभी राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार का शेर राजद कार्यकारी प्रमुख आदरणीय तेजस्वी यादव जी के झारखंड आगमन पर भव्य स्वागत की हुंकार भरी और सभी राजद कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में रांची पहुंचने की अपील की।
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष इरफान आलम, प्रदेश सचिव इनामुल हक, प्रदेश सचिव कामरान अंसारी,महासचिव शाहबाज कादरी, रामेश्वर प्रसाद यादव, md नेक वारिश, उस्मान अंसारी, इरफान अंसारी, जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष ललन यादव,शहजाद अंसारी, उदय कुमार, जियाउद्दीन अंसारी, तोसिफ अंसारी, रहमत अंसारी, रजाक अंसारी, प्रभु रविदास, दशरथ यादव, संजय प्रसाद यादव, सहित अनेक राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

