ईट भट्ठा मजदूरों की हालत खराब बाल शोषण बड़ा उपायुक्त करें करवाई-रूचिर तिवारी

ईट भट्ठा मजदूरों की हालत खराब बाल शोषण बड़ा उपायुक्त करें करवाई-रूचिर तिवारी

जिला खनन पदाधिकारी एवं सदर एसडीओ सुलोचना मीणा सबसे निकम्मा पदाधिकारी-भाकपा

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने चैनपुर क्षेत्र के दर्जनों ईट भट्टा का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में पाया कि ईंट भट्ठा में बड़े पैमाने पर महिला- पुरुष और बच्चे मजदूरी कर रहे हैं इस भीषण धूप में उनको पीने की शुद्ध पानी और जो मजदूरों को शाम के वक्त गुड़ मिलना चाहिए वह भी व्यवस्था नहीं दिया जा रहा है वही बच्चों को पढ़ाई करने के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है पलामू जिला के खनन पदाधिकारी एवं एसडीओ सुलोचना मीणा आए दिन केवल अपने चेंबर में बैठकर के सरकारी कामों को कागज पर पूरा कर रहे हैं एसी के गाड़ी से उन्हें बाहर निकालने की फुर्सत नहीं है वही श्रम अधीक्षक का भी वही हाल है जिले के अंदर दर्जनों पहाड़ों को काटकर समतल बना दिया गया वहीं दर्जनों ही नहीं उससे अधिक ईट भट्ठा अवैध रूप से संचालित हो रहा है और देश के भविष्य ननिहाल उसमें काम कर रहे हैं मजदूरों एवं बच्चों का शोषण किया जा रहा है ऐसा ही मामला नावा बाजार के राजहरा पंचायत के चनेआ गांव में धर्मेंद्र भूइंया के 11 वर्षीय पुत्र श्री भूइंया का ईट भट्ट में ही ट्रैक्टर के चपेट में आने से मृत्यु हो गई अभी तक पीड़ित परिवार को मुआवजा भी नहीं मिला है ऐसी स्थिति में पलामू आयुक्त सभी आईटी भट्ट के मालिक को खनन का कार्य कर रहे संवेदक की मॉनिटरिंग करवा कर उसका रिपोर्ट तैयार करें ताकि मजदूर एवं बच्चों का शोषण नहीं हो सके एवं पर्यावरण स्वच्छ रहे।