पूर्व सैनिकों के मासिक बैठक में चिकित्सीय सुविधा और कैंटीन संबंधी जानकारी दी गई
पूर्व सैनिकों के मासिक बैठक में चिकित्सीय सुविधा और कैंटीन संबंधी जानकारी दी गई।
आज पूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना (ई सी एच एस) पॉलीक्लिनिक, डाल्टनगंज में लाभार्थी पूर्व सैनिकों का मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिजन और पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इन चार्ज और चिकित्सकों की सहभागिता रही। ऑफिसर इन चार्ज, ई सी एच एस, पॉलीक्लिनिक, डाल्टनगंज, कर्नल मनोज कुमार शुक्ला (से. नि.) ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को बताया कि 01 अप्रैल से जिन दवाइयों की उपलब्धता पॉलीक्लिनिक में नहीं होगी उनको भी पूर्व सैनिक अगर चाहें तो कैश लेस रांची से दिलवाया जा सकेगा। इस सुविधा से पूर्व सैनिकों को अनुपलब्ध दवाइयां खरीदने के लिए नॉन अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट लेना, दवाइयों को खुद खरीदना और फिर वापस पैसा क्लेम करने की जरूरत नहीं रहेगी। इस सुविधा के उपलब्ध होने पर पूर्व सैनिकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
पिछले कुछ महीनों से पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु संकल्पित है। कुछ अप्रिय घटनाओं के बारे में चर्चा करते हुए बताया गया कि कैंटीन सुविधा निरंतर जारी रखना है तो पूर्व सैनिकों को पूर्ण अनुशासित रहना होगा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अधिकारियों को कैंटीन संचालन में मदद के लिए प्रत्येक माह डिटेल किया जाता है।
जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने सभी पूर्व सैनिकों से कैंटीन ड्यूटी में डिटेल किए गए परिषद के अधिकारियों के साथ सहयोग हेतु अनुरोध किया। उन्होंने आगे बताया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की एक आवश्यक बैठक आगामी रविवार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को रेड़मा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श हेतु ज्यादा से ज्यादा पूर्व सैनिकों को भाग लेना अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है।
आज के बैठक में ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक डाल्टनगंज के प्रभारी अधिकारी कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर अर्पण, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष गयानंद पांडेय, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, प्रेमचंद शुक्ल, कमल नयन तिवारी, राजमणि तिवारी, संजय कुमार, एस डी सिंह, ललन प्रसाद सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, बी डी शुक्ला, एम बी तिवारी, आर जे पांडेय, योगेंद्र कुमार, संजय कुमार, फरजान खातून, बेबी कुमारी, ए के दुबे, एस एन पाठक और सूबा सिंह इत्यादि की सहभागिता रही।


