सर्वसम्मति से 4/रुपया चौधराना किराया पारित …. महापौर
सर्वसम्मति से 4/रुपया चौधराना किराया पारित …. महापौर
विधायक आलोक चौरसिया एवं उप महापौर ने भी किराया कम करने की कि अनुशंसा ।
आज महापौर अरुणा शंकर की अध्यक्षता में दूसरे बोर्ड की बैठक आहुत हुई जिसमें माननीय उपमहापौर मनोज सिंह जी , माननीय विधायक आलोक चौरसिया जी विशेष रूप से सम्मिलित हुए । बैठक में माननीय सांसद की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री विजय ओझा जी भी उपस्थित रहे। माननीय महापौर अरुणा शंकर ने बैठक में सभी उपस्थित अतिथियों के अलावे माननीय पार्षदों का स्वागत किया । बैठक की पूरी कार्रवाई नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन की देखरेख में संचालित की गई । आज की बैठक में मुख्यत चालू वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पारित करना, नवनिर्मित कार्यालय में महापौर, उपमहापौर तथा मान्य पार्षदों की बैठने की व्यवस्था करना एवं महापौर द्वारा लाए गए प्रस्ताव सरकार के पत्रांक 4053/दिनांक 22-11- 22 के आलोक में चोधराना बाजार का किराया₹4 करने का प्रस्ताव लाया को लाया गया जिसे सर्वसम्मति से तीनों एजेंडा को पारित किया गया । महापौर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा ₹4 रुपया बाजार चौधराना का किराया करने की अनुशंसा माननीय विधायक आलोक चौरसिया जी, माननीय उपमहापौर मनोज सिंह जी एवं पूरे बोर्ड ने की है जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा । महापौर ने कहा जल्द बोर्ड की अगली बैठक आहुत की जाएगी उसमें मुख्यत निगम से जुड़े नए ग्रामीण क्षेत्र के विकास, शहर के पुराने रोड और नाली की मरम्मत के साथ नई योजये और शहरी जलापूर्ति योजना फेस टू पर चर्चा होगी ।
बोर्ड की बैठक की समाप्ति माननीय पार्षद श्री विवेकानंद त्रिपाठी जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया ।


