पाटन में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
पाटन में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब!
पाटन (पलामू): प्रखंड पाटन चौक स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में किया गया। आयोजन के पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा (जल यात्रा) निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के माहौल से सराबोर हो गया। यात्रा के दौरान पूरा पाटन क्षेत्र जयकारों और भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा।
इस पावन अवसर पर पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मनोज कुमार, जिला परिषद सदस्य जयशंकर कुमार सिंह (संग्राम सिंह), प्रमुख शोभा देवी एवं पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
यात्रा में आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा विनोद गुप्ता, शिवशंकर प्रसाद, शक्ति गुप्ता, नॉलेज सिंह, उमेश सिंह (मुखिया), जैनुल सिद्दीकी, पूर्व मुखिया अखिलेश पांडेय सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा:
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यज्ञ के अंतर्गत आगामी कार्यक्रम इस प्रकार होंगे—
देव पूजन एवं परिक्रमा: 30 मार्च से 05 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन
श्रीमद्भागवत कथा: प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक
विशाल भंडारा (प्रसाद वितरण): 06 अप्रैल 2026, सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से
इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे पाटन क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

