“रामनवमी में राममय हुआ मेराल | जय श्रीराम के नारों से गूंजा हर गली-मोहल्ला”

श्री रामनवमी में राम मय हुआ मेराल चारों ओर लहराया भागवा ध्वज एवं जय श्री राम की नारे से गूंजा हर गली मोहल्ला। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामनवमी के दिन कई जगहों पर किया गया भव्य भंडारे का आयोजन। शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी पर्व।
रामनवमी पर्व प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुक्रवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी के सुबह से ही श्री राम भक्तों द्वारा मंदिरों एवं अपने घरों में पूजा अर्चना किया। प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम, प्रसिद्ध हासनदाग देवी धाम, बाना बजरंगबली मंदिर गेरूआ श्री सीताराम मंदिर करकोमा देवी धाम, पेस्का,चामा, दुलदुलवा, पढूआ तेनार विकताम, ओखरगाड़ा पचपेड़ी पंचमुखी मंदिर सहित कई जगहों पर सैकड़ो की संख्या में गाजे बाजे के साथ श्री राम भक्तों द्वारा जय श्री राम के जय घोष के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।इस दौरान शोभायात्रा जुलूस में शामिल श्री राम भक्तों के लिए रहनुमा सोसाइटी के संरक्षक अतहर अली के पूरे टीम द्वारा मस्जिद के पास जलपान की व्यवस्था किया गया था। वही मां शायर देवी धाम के वार्षिक उत्सव एवं चैत्र नवरात्रि संपन्न होने पर भव्य भंडारे का उद्घाटन पूर्व मंत्री गिरनाथ सिंह के द्वारा किया गया तथा फ्रेंड्स क्लब मुड़ल टोला शिव मंदिर के पास दीप भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे को सफल बनाने में फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष धनंजय चौधरी विनोद चौधरी सहित अनेकों लोगों ने अहम भूमिका निभाया। इसके अलावा हासनदाग प्रसिद्ध देवी धाम में हवन के बाद श्रीराम दरबार की प्रतिमा गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए सधवा आहर में श्री राम भक्तों द्वारा किया नम आंखों से विसर्जन किया गया।तथा पेस्का ऑफिस पर हाई स्कूल के मैदान में साम में रावण दहन का भी आयोजन किया गया था ।श्री रामनवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक एवं थाना प्रभारी विष्णु कांत के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सभी जगह चौकस नजर आई।