“धनयडीह स्कूल में पीटीएम बैठक आयोजित | शिक्षा गुणवत्ता और उपस्थिति पर जोर”
विषय–पीएम श्री उच्च विद्यालय धनयडीह में पी.टी.एम. की बैठक l
राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी- सह – जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गिरिडीह के निर्देश के आलोक में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च धनयडीह, गिरिडीह प्रांगण में आज दिनांक- 28 / 3 / 2026 के पूर्वाह्न में ” चतुर्थ अभिभावक- शिक्षक बैठक ” का आयोजन विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सौरभ की अध्यक्षता में हुई l
इस बैठक में मुख्य रूप से बच्चों के सीखने की क्षमता एवं उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु माता पिता की समझ बन सके l साथ ही अगली कक्षा में नामांकन के साथ नियमित उपस्थिति हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सभी ने अपना विचार रखा l छात्रों का नामांकन , नियमित उपस्थिति एवं लर्निग गैप को कम करने की सकारात्मक पहल के लिए भी नियमित संवाद बने रहे बैठक का आयोजन पर बल दिया गया l
प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के अवसर पर विधालय की उपलब्धियों का लेखा जोखा रखा l
नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने निपुण भारत कार्यक्रम की सफलता में स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका के साथ FLN की गतिविधियों की समझ बनाना एवं FLN में माता-पिता / अभिभावकों / विधालय प्रबंधन समिति की भागीदारी बढ़ाने के तरीके एवं धनयडीह स्कूल पोषक क्षेत्र के निरक्षरकों को पूर्ण साक्षर बनाने की योजना पर प्रकाश डाला l
विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सौरभ ने विधालय की स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व बताने एवं पालन करने के लिए सभी अभिभावकों को आह्वान किया l
विधालय स्तर पर अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने पर सभी ने विधालय परिवार की प्रशंसा की l ज्ञात है कि विधालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से प्रखंड , जिला एवं राज्य स्तर पर अव्वल स्थान प्राप्त किया है l
बैठक में विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सौरभ, प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, नोडल शिक्षक संजीव कुमार, सुनीता कुमारी, शिखा कुमारी, राहिल मेरी हांसदा, मनोज कुमार , प्रमिला कुमारी, दिगंबर प्रसाद वर्मा, सुनीता कुमारी, सोनी कुमारी, रीता कुमारी मिश्रा, सुनील कुमार दास , लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, सुनीता देवी, कविता देवी , सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के साथ बैठक में सैकड़ों की उपस्थिति थी l
संजीव कुमार
नोडल शिक्षक l
9430725402

