“हजारीबाग की घटना पर कांग्रेस का आक्रोश | दोषियों की गिरफ्तारी की मांग”
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे राज्य को दुख और स्तब्धता में डाल दिया है।
यह जघन्य अपराध मानवता के मूल्यों पर गहरा आघात है और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
घटना के कई दिनों बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना स्वाभाविक रूप से पीड़ित परिवार एवं स्थानीय लोगों में असुरक्षा और बेचैनी पैदा कर रहा है। इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने इस मामले में गंभीर चिंता व्यक्त की है। घटना में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और जांच में स्थानीय जिला प्रशासन तेजी लाएं एवं मामले की निष्पक्ष एवं तेज जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठन पर विचार किया जाए।
उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

